न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ Blair Tickner चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, Matt Fisher को मिली जगह (Blair Tickner बाहर, Matt Fisher न्यूजीलैंड टीम में – NZ vs IND 2nd Test)
Updated New Zealand Test Squad Vs India 2nd Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार, 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मेजबान न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है।
ब्लेयर टिकनर बाहर: न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाज़ ब्लेयर टिकनर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं। खुद न्यूजीलैंड ने मंगलवार, 24 नवंबर को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "टिकनर को इस सप्ताह वेलिंगटन में अभ्यास के दौरान दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। इसके चलते वह शुक्रवार से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।"