Matt fisher
Advertisement
जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, केन विलियमसन समेत 4 बड़े खिलाड़ी बाहर
By
Saurabh Sharma
July 08, 2025 • 08:51 AM View: 845
Zimbabwe vs New Zealand Test Series 2025: जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) के अलावा काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल और बेन सियर्स चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। टीम में तेज गेंदबाज मैट फिशर को पहली बार शामिल किया गया है। उनके नाम 14 फर्स्ट क्लास मैच में 51 विकेट दर्ज हैं।
पिछले साल नवंबर में मुंबई में भारत के खिलाफ मैच जीतने वाले अपने प्रदर्शन के बाद एजाज पटेल पहली बार टेस्ट टीम में लौटे। हेनरी निकोल्स भी दिसंबर 2023 के बाद पहली बार टीम में वापस आए हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Matt fisher
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement