New Zealand Squad for Five Matches ODI Series Vs West Indies: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम जुलाई के महीने में वेस्टइंडीज का टूर करने वाली है जहां वो रविवार, 12 जुलाई से बुधवार, 22 जुलाई तक मेजबान टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 16 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि न्यूजीलैंड की वनडे टीम में घातक तेज गेंदबाज़ जैकब डफी की वापसी हुई है जो कि मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद अब अपने देश की जर्सी में एक्शन में नज़र आएंगे। वो इंग्लैंड टेस्ट टूर से बाहर थे क्योंकि उनके घर पहले बच्चे का जन्म हुआ था।
खास बात तो ये भी है कि न्यूजीलैंड की वनडे स्क्वाड में 26 वर्षीय तेज गेंदबाज़ मैथ्यू फिशर को भी जोड़ा गया है जो कि उनके लिए मेडन ODI कॉल अप है। वो न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट और टी20 में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने दोनों ही फॉर्मेट में एक-एक मैच खेला है। बात करें अगर उनके लिस्ट ए करियर की तो उनके नाम 25 मैचों में 43 विकेट दर्ज है।