चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने IPL 2027 के ऑक्शन से पहले मैट हेनरी, ज़ैक फ़ॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, और आकाश मधवाल जैसे तेज गेंदबाज़ को बाहर किया है। उन्हें अब इनकी रिप्लेसमेंट खरीदनी होगी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन तेज गेंदबाज़ों के नाम जिन्हें CSK आगामी ऑक्शन में टारगेट करेगी और किसी भी हाल में जरूर खरीदना चाहेगी।
दीपक चाहर (Deepak Chahar): हमारी लिस्ट में पहला नाम भारतीय तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने छोड़ दिया है। अब वो ऑक्शन में उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में CSK के पास उन्हें वापस खरीदने का सुनहरा मौका होगा। याद दिला दें कि दीपक IPL में लंबे समय तक CSK का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उन्होंने चेन्नई के लिए 76 IPL मैचों में इतने ही विकेट लिए हैं। वो महान महेंद्र सिंह धोनी के पंसदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। चेन्नई दीपक के लिए 5 से 10 करोड़ खर्च कर सकती है।
मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana): बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर लंकाई तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना भी CSK के टारगेट पर होंगे। पथिराना को KKR ने छोड़ा है। वो अपने शुरुआती तीन IPL सीजन चेन्नई का हिस्सा थे। उन्होंने CSK के लिए 32 मैचों में 47 विकेट चटकाए। पथिराना अपनी बेहद सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं। उनका एक्शन लीजेंड लसिथ मलिंगा जैसा है। साल 2025 में CSK ने पथिराना को 13 करोड़ फीस दी थी। CSK एक बार फिर उन पर 5 से 10 करोड़ खर्च कर सकती है।