न्यूजीलैंड में वनडे में निराशाजनक है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, सचिन और कुंबले के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड (न्यूजीलैंड में वनडे में निराशाजनक है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, सचिन और कुंबले के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड जाने वाली किसी भी टीम के लिए क्रिकेट कभी आसान नहीं रहा है। भारतीय टीम के साथ भी ऐसा ही है, लेकिन टी20 सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए वनडे सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 123 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें 63 मैच भारतीय टीम जीती है, जबकि 52 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। 7 मैचों का परिणाम नहीं आया है, जबकि 1 मैच टाई रहा है।
न्यूजीलैंड में वनडे में भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब रहा है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में 45 वनडे खेले हैं, जिसमें सिर्फ 14 मैचों में जीत मिली है। 26 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच टाई रहा है, जबकि 4 मैचों के परिणाम नहीं आए हैं।