रोहित और विराट के विकेट मैच के शुरुआती ओवरों में लेने की कोशिश करेंगे: मिशेल सैंटनर (रोहित और विराट के विकेट मैच के शुरुआती ओवरों में लेने की कोशिश करेंगे: मिशेल सैंटनर)
भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी चिंता भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने कहा है कि उनकी कोशिश सीरीज में कोहली और रोहित को शांत रखने की होगी।
सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि हम उन्हें हर मैच में शुरू में ही रोकने की कोशिश करेंगे। हमने इंडिया का टॉप ऑर्डर लंबे समय से देखा है। रोहित और कोहली का रोल टॉप पर काफी हार्ड खेलना और फिर बीच में एक अच्छा स्कोर बनाना और फिर आखिर में अपनी ताकत से रन बढ़ाना है।"
न्यूजीलैंड के कप्तान को उम्मीद है कि तेज गेंदबाजों को इन दोनों को रोकने के लिए पिच से मदद मिलेगी।