यह जीत युवा खिलाड़ियों के असाधारण कौशल को दर्शाती है, उपराष्ट्रपति ने एशिया कप जीतने पर पुरुष-महिला हॉकी टीम को दी बधाई (यह जीत युवा खिलाड़ियों के असाधारण कौशल को दर्शाती है, उपराष्ट्रपति ने एशिया कप जीतने पर पुरुष-महिला हॉकी टीम को दी बधाई)
भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम ने रविवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूनियर एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन ने दोनों टीमों को खिताब जीतने पर बधाई दी है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए साउथ कोरिया को 4-1 से हराते हुए रिकॉर्ड छठी बार जूनियर एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, महिला टीम ने अपने मजबूत डिफेंस के बूते चीन को 1-0 से हराते हुए खिताब जीतने की हैट्रिक पूरी की।
उपराष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दोनों टीमों को बधाई देते हुए लिखा, "हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम को बिना कोई मैच हारे एशिया कप का खिताब सफलतापूर्वक बचाने के लिए, और हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हार्दिक बधाई।"