यह वाकई एक शानदार उपलब्धि,पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई (यह वाकई एक शानदार उपलब्धि,पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई)
भारत की पुरुष और महिला जूनियर हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों ही टीमों को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, पुरुष टीम ने खिताबी मुकाबले में साउथ कोरिया को 4-1 से रौंदते हुए रिकॉर्ड छठी बार जूनियर एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पीएम मोदी ने जूनियर महिला टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "भारतीय हॉकी के लिए गर्व का पल। शानदार और अजेय प्रदर्शन के साथ एशिया कप का खिताब बरकरार रखने पर हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई। उनकी यह सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"