प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) का 5वां सीजन 30 नवंबर से 23 दिसंबर तक अहमदाबाद के नारनपुरा स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। प्रतियोगिता की 10 फ्रेंचाइजी में भारत समेत दुनिया के बेहतरीन वॉलीबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
लीग ने रविवार को अहमदाबाद में एक प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें लीग के प्रमुख प्रतिनिधि, फ्रेंचाइजी लीडरशिप और खिलाड़ी शामिल हुए। यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होने वाला है।
पीवीएल के सीईओ जॉय भट्टाचार्य ने गुजरात के बढ़ते स्पोर्ट्स इकोसिस्टम और 5वें सीजन को अहमदाबाद में लाने के फैसले पर प्रकाश डालते हुए कहा, "कुछ महीने पहले एवीसी कप के दौरान जब मैं अहमदाबाद आया था, तो यहां के वॉलीबॉल के स्तर और लोगों के जबरदस्त समर्थन को देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ। इससे मेरा यह विश्वास और पक्का हो गया कि गुजरात भारतीय खेलों के भविष्य के रूप में उभर रहा है और प्राइम वॉलीबॉल लीग को यहां आना ही चाहिए था।"