आईएसएल: मैकलारेन ने दागा इकलौता गोल, मोहन बागान एसजी ने ईस्ट बंगाल एफसी को 1-0 से हराया (आईएसएल: मैकलारेन ने दागा इकलौता गोल, मोहन बागान एसजी ने ईस्ट बंगाल एफसी को 1-0 से हराया)
मोहन बागान सुपर जाइंट ने रविवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 के 37वें मुकाबले में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल एफसी को 1-0 से हराकर कोलकाता डर्बी में एक बार फिर बाजी मार ली।
इस जीत के साथ, 'मैरिनर्स' (मोहन बागान एसजी) प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर आ गए हैं और अब वे दूसरे नंबर की टीम से 5 अंक आगे हैं, जबकि ईस्ट बंगाल 5 मैचों में 7 अंकों के साथ 9वें स्थान पर बना हुआ है।
कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में जेमी मैकलारेन (67वें मिनट) ने मुकाबले का एकमात्र गोल दागा। इस जीत के साथ 'मैरिनर्स' ने लगातार छठी जीत दर्ज की, जबकि हार के कारण 'टॉर्चबियरर्स' का 'मैरिनर्स' के खिलाफ अपनी पहली आईएसएल जीत का लंबा इंतजार और बढ़ गया।