Shafali Verma Bowled Muneeba Ali Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा (Shafali Verma) वैसे तो एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ हैं, लेकिन वो मौका मिलने पर अपनी गेंदबाज़ी से भी विपक्षी टीम को सदमा देने का दम रखती हैं। गौरतलब है कि बीते शनिवार, 05 सितंबर को भी ऐसा ही देखने को मिला और शेफाली ने अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मुनीबा अली (Muneeba Ali) को आउट करके पवेलियन भेजा।
ये घटना पाकिस्तान की पारी के 5वें ओवर में घटी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली को अपने तीसरे गेंदबाज़ के तौर पर इस्तेमाल किया था, जिन्हें सामने देखकर मुनीबा अली थोड़ा तनावमुक्त हो गई। पाकिस्तानी बल्लेबाज़ को लगा कि शेफाली एक पार्ट टाइम गेंदबाज़ हैं, जिन्हें वो आसानी से टारगेट कर सकती हैं।
ऐसे में मुनीबा ने शेफाली की दूसरी ही गेंद को टारगेट किया और उन्हें लॉन्ग-ऑन की तरफ चौका मार दिया। मुनीबा में आत्मविश्वास बढ़ चुका था और इसी कारण वो अगली ही गेंद एक बड़ी गलती कर बैठी। दरअसल, शेफाली ने अपना तीसरा बॉल स्टंप्स को टारगेट करके डिलीवर किया, जिस पर मुनीबा ने स्टंप्स छोड़कर शॉट खेलने की कोशिश की। ध्यान दें यहां वो गेंद को बैट से कनेक्ट ही नहीं कर पाई और आखिरी में बोल्ड हो गईं।