IND vs SL 2nd Test: पडिक्कल-गिल ने जड़े शानदार पचासे, टीम इंडिया का स्कोर पहुंचा 200 के करीब
देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल के शानदार अर्धशतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो के एसएससी में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में चायकाल तक 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं।
शानदार फॉर्म में चल रहे पडिक्कल ने…
देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल के शानदार अर्धशतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो के एसएससी में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में चायकाल तक 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं।
शानदार फॉर्म में चल रहे पडिक्कल ने सीरीज में अपना दूसरा पचास प्लस स्कोर बनाया और 117 गेंदों में 63 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं दूसरे सत्र के अंत तक ऋषभ पंत बिना खाता खोले नाबाद रहे। चायकाल से पहले भारत को कप्तान शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लगा, जिन्होंने 108 गेंदों में चार चौकों की बदौलत 50 रन बनाए।
पडिक्कल और गिल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 209 गेंदों में 120 रन की शानदार साझेदारी की।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहले सत्र में केएल राहुल (18 रन) और यशस्वी जायसवाल (45 रन) के रूप में दो झटके लगे थे।
श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट और लाहिरू कुमारा ने 1 विकेट लिया।