Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंध्र प्रदेश के कोर्ट ने धोनी के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वॉरंट

इंडियन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ आंध्र प्रदेश की एक कोर्ट ने अरेस्ट वॉरंट जारी किया है। हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने के एक मामले में यह वॉरंट जारी किया गया है।

Advertisement
Mahendra Singh Dhoni
Mahendra Singh Dhoni ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Feb 05, 2015 • 09:10 AM

24 जून ( अनंतपुर) :    इंडियन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ आंध्र प्रदेश की एक कोर्ट ने अरेस्ट वॉरंट जारी किया है। हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने के एक मामले में यह वॉरंट जारी किया गया है।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
February 05, 2015 • 09:10 AM

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की स्थानीय कोर्ट में धोनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था लेकिन तीन बार कोर्ट द्वारा समन भेजे जाने के बाद भी धोनी कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने वॉरेंट जारी करते हुए पुलिस को आदेश दिया है कि कि धोनी को 16 जुलाई तक कोर्ट के सामनें पेश किया जाए।

Trending

 यह पूरा मामला 2013 का है जब बिजनेज टुडे नाम की मैगजीन के अप्रैल एडिशन के कवर पेज पर धोनी का फोटी छपा था। इस फोटो में उन्हें हिन्दु देवता विष्षु के रूप में दिखाया गया था। इस फोटो में उनके हाथों वह सभी प्रोडक्ट्स थे जिनका वह एड करते हैं और उनके एक हाथ में जूता भी थी। 

विश्व हिंदु परिषद के अनंतपुर के लोकल नेता वाई श्याम सुंदर ने इस मामले में इसी साल फरवरी में धोनी के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाया था। जिसमें कहा गया था कि उन्होंने इससे हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसी मामले में दिल्ली औऱ पुणे सहित कई और शहरों में भी धोनी के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। 

Cricketnmore Team

Advertisement

TAGS
Advertisement