अफगानिस्तान ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन जिम्बाब्वे को करारा जवाब दिया। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके जवाब में अफगान खेमे ने 514 रन बनाकर मामूली बढ़त हासिल कर ली। रविवार के खेल की समाप्ति तक जिम्बाब्वे ने अपनी दूसरी पारी में 160 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने पहली पारी में 504 रन बनाए। ब्रैंडन टेलर ने 128 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान ब्रायन बेनेट ने 128 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, वेस्ली मधेवेरे ने 54 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से कैस अहमद और मोहम्मद सलीम सैफी को 3-3 विकेट हाथ लगे, जबकि जिया-उर-रहमान अकबर ने 2 विकेट चटकाए।
इसके जवाब में अफगानिस्तान ने तीन बल्लेबाजों के शतक की मदद से पहली पारी में 514 रन बना लिए। अफगान खेमे को महज 14 के स्कोर पर अब्दुल मलिक (2) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद सेदीकुल्लाह अटल ने रहमानुल्लाह जादरान के साथ दूसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।