BAN vs WI 2nd Test: Kavem Hodge के दम पर वेस्टइंडीज की धमाकेदार वापसी, दूसरी पारी में बांग्लादेश पर बढ़त 300 के पार (Kavem Hodge vs Bangladesh)
Bangladesh vs West Indies, 2nd Test Day 5: कावेम हॉज (Kavem Hodge) की शानदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 345 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही वेस्टइंडीज टीम की बढ़त 315 रनों की हो गई है।
ब्रेंडन किंग (61 रन) और जोशुआ डी सिल्वा की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। 119 रन के कुल स्कोर पर मेहमान टीम को दूसरा झटका लगा और इसके बाद हॉज और केविन विकहम ने तीसरे विकेट के लिए 165 रनों की शानदार साझेदारी की। विकहम ने 107 गेंदों में 78 रन की पारी खेली।
दिन के अंत पर हॉज 189 गेंदों पर 140 रन और आमिर जंगू 49 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे।