अंडर-19 एशिया कप: भारत के खिलाफ हमजा का नाबाद शतक, पाकिस्तान की 3 विकेट से जीत (अंडर-19 एशिया कप: भारत के खिलाफ हमजा का नाबाद शतक, पाकिस्तान की 3 विकेट से जीत)
पाकिस्तान ने हमजा जहूर की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत के खिलाफ 'अंडर-19 एशिया कप 2026' के आठवें मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम किया।
'ग्रुप-ए' में 1 जीत और 1 हार के साथ भारतीय टीम दूसरे पायदान पर है, जबकि पाकिस्तान ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है। वहीं, यूएई के खिलाफ हार के बाद नेपाल अगले दौर की रेस से बाहर हो गया है। अब भारतीय टीम 10 नवंबर को यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी।
रविवार को ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (मंत्रालय टर्फ 2) में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 46.3 ओवरों में 208 रन पर सिमट गई। भारत को मुकाबले की दूसरी गेंद पर कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (0) के रूप में बड़ा झटका लगा। उस समय तक टीम का खाता तक नहीं खुला था।