Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2020: रविंद्र जडेजा ने 11 गेंदों मे 31 रन की विजयी पारी के बाद बताया,आखिरी 2 ओवर में क्या था प्लान

अपनी तूफानी पारी से गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दिलाने वाले रवींद्र जडेजा ने कहा है कि वह नेट्स पर जो कर रहे थे वही मैदान पर किया। जडेजा ने 11 गेंदों

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma October 30, 2020 • 09:40 AM
Ravindra Jadeja IPL 2020
Ravindra Jadeja IPL 2020 (Image Credit: Twitter)
Advertisement

अपनी तूफानी पारी से गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दिलाने वाले रवींद्र जडेजा ने कहा है कि वह नेट्स पर जो कर रहे थे वही मैदान पर किया। जडेजा ने 11 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बना टीम को जीत दिलाई।

मैच के बाद जडेजा ने कहा, "मैं नेट्स में गेंद को अच्छे से मार रहा था और एक बार फिर मैदान पर वही करना चाहता था। आखिरी की 12 गेंदों पर आपको ज्यादा कुछ सोचना नहीं होता है। बस गेंद को देखिए और मारिए।"

Trending


उन्होंने कहा, "मैं अपनी ताकत पर भरोसा कर रहा था। मैं जानता था कि अगर वह गेंद मेरे एरिया में डालेंगे तो मैं छक्का मार सकता हूं। आप जब अच्छा खेलते हो और अपनी टीम को जीत दिलाते हो तो आप खुश होते हो।"

कोलकाता ने चेन्नई के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था। चेन्नई ने आखिरी गेंद पर जडेजा के छक्के की दम पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ 53 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेल चेन्नई की जीत में अहम योगदान दिया।
 


Cricket Scorecard

Advertisement