टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में आज (1 मार्च) भारत का सामना वेस्टइंडीज से होना है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए एक तरह से क्वार्टर-फाइनल होगा क्योंकि जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। इस मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाफ प्रैक्टिस में तो पसीना बहा ही रहे हैं लेकिन साथ ही वो भगवान की शरण में भी जाते दिखे।
इस मैच से पहले कई इंडियन स्टार्स को कोलकाता के कालीघाट मंदिर में जाते हुए देखा गया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल, कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा इस मशहूर मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए देखे गए। इससे पहले, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी शनिवार को कोलकाता के मशहूर कालीघाट मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया।
Suryakumar Yadav, Abhishek Sharma, and Axar Patel at the Maa Kalighat Kali Temple in Kolkata, seeking blessings ahead of the India vs West Indies quarter-final in the T20 World Cup 2026. pic.twitter.com/Gmfd9OUb46
— Sonu (@Cricket_live247) March 1, 2026
हालांकि, भगवान के साथ के अलावा भारत के लिए अच्छी खबर ये भी है कि ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। इस मैदान को अगर भारतीय टीम का टी-20I का किला कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां खेले गए आठ टी-20I में से, मेन इन ब्लू ने सात जीते हैं और सिर्फ एक में उन्हें हार मिली है। उनकी एकमात्र हार 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी लेकिन उसके बाद से भारत एक भी मैच नहीं हारा है।