New Delhi: T20 World Cup 2026-Zimbabwe vs South Africa (Image Source: IANS)
T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के लिए 154 रन का टारगेट रखा है।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत खराब रही। जिम्बाब्वे ने 1.2 ओवर में महज 14 के स्कोर पर तदिवानाशे मारुमानी (7) का विकेट खो दिया।
इसके बाद ब्रायन बेनेट ने डियोन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 14 रन जुटाए। ब्रायन टीम के खाते में 15 रन का योगदान ही दे सके। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 1 चौका शामिल रहा।