Australia Women vs India Women 3rd ODI: कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) और बैथ मूनी (Beth Mooney) की शानदार शतकों के बाद एलाना किंग (Alana King) की गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (1 मार्च) को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में तीसरे औऱ आखिरी वनडे में भारत को 185 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 8 रन के कुल स्कोर पर स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद प्रतिका राव औऱ जेमिमा रोड्रिग्स ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। फिर थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।
मिडल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। निचले क्रम में स्नेह राणा औऱ दीप्ति शर्मा ने पारी को थोड़ा संभाला और आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी से हार के अंतर को कम दिया।