Harry Brook Video: इंग्लैंड के कैप्टन हैरी ब्रूक (Harry Brook) बेखौफ बैटिंग करते हैं और इसका नज़ारा मेलबर्न टी20 (AUS vs ENG 1st T20) में भी देखने को मिला। हैरी ब्रूक ने MCG के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और महज़ 28 गेंदों पर 4 चौके 6 छक्के लगाकर 65 रन बना दिए। इसे बीच इंग्लिश बैटर ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ रिले मेरेडिथ (Riley Meredith) को भी आईना दिखाया।
ब्रूक ने की चौके-छक्के की बारिश: ये नज़ारा इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिला। हैरी ब्रूक को पहले ही दो बार जीवनदार मिल गया था। ऐसे में उन्होंने रिले मेरेडिथ को टारगेट किया और अटैकिंग शॉट खेलने शुरू किए। इस मौके पर एक तरफ मेरेडिथ लगातार 140 kph प्लस की गेंद फेंक रहे थे, वहीं दूसरी तरफ हैरी ब्रूक तलवार की तरह बल्ला चला रहे थे।
ब्रूक ने मेरेडिथ की दूसरी गेंद जो कि 143.8 kph की स्पीड से डिलीवर की गई थी, उसे हुक करके फाइन लेग की तरफ छक्के के लिए मारा। इसके बाद तो मानो जैसे शेर के मुंह पर खून लग गया हो। ब्रूक रोकने से नहीं रुके। उन्होंने मेरेडिथ को अगली गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से खूबसूरत छक्का और फिर तीसरी गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर शानदार छक्का लगाया।