Australia captain Belinda Clark. (Image Source: IANS)
सिडनी, 5 जनवरी ऑस्ट्रेलिया की महान महिला क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क ऐसी पहली महिला क्रिकेटर बनेंगी जिनकी कांस्य प्रतिमा सिडनी क्रिकेट मैदान में लगाई जायेगी।
क्लार्क की प्रतिमा को सिडनी के वॉक ऑफ ऑनर के प्रवेश पर लगाया गया है और इसका अनावरण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन से पहले गुरूवार को किया गया।
यह समझा जाता है कि इस तरह की प्रतिमा दुनिया में किसी महिला क्रिकेटर के लिए ऐसा पहला सम्मान है। इस बात की घोषणा 2021 के शुरू में की गयी थी। वह उन 73 पुरुष क्रिकेटरों की एलीट लिस्ट में शुमार हो गयी हैं जिनकी इस परिसर में प्रतिमा है।