Advertisement
Advertisement
Advertisement

BCCI ने मशहूर कोच तारक सिन्हा के निधन पर जताया दुख

द्रोणाचार्य अवार्डी और दिल्ली के सॉनेट क्रिकेट क्लब के कोच तारक सिन्हा का 71 साल में शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दुख व्यक्त किया। भारत और दिल्ली क्रिकेट को इतने सारे...

IANS News
By IANS News November 06, 2021 • 18:47 PM
 BCCI expresses grief at demise of coach Tarak Sinha
BCCI expresses grief at demise of coach Tarak Sinha (Image Source: Google)
Advertisement

द्रोणाचार्य अवार्डी और दिल्ली के सॉनेट क्रिकेट क्लब के कोच तारक सिन्हा का 71 साल में शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दुख व्यक्त किया। भारत और दिल्ली क्रिकेट को इतने सारे खिलाड़ी देने वाले 71 साल सिन्हा कुछ समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में उन्हें कई प्रकार की समस्या आने लगी थी। वह एक कुंवारे शख्स थे और उसके परिवार में उसकी बहन और सैकड़ों छात्र थे।

बीसीसीआई ने कहा, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्रसिद्ध और सम्मानित कोच श्री तारक सिन्हा के निधन पर दुख व्यक्त करता है। वे सॉनेट क्रिकेट क्लब के संस्थापक रहे, जिसने अंतर्राष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों की एक लंबी लाइन तैयार की। उन्होंने शनिवार को आखिरी सांस ली।

Trending


द्रोणाचार्य अवार्डी सिन्हा चार दशकों से अधिक समय से क्रिकेटरों को कोचिंग दे रहे थे। सुरिंदर खन्ना से लेकर ऋषभ पंत और अंजुम चोपड़ा से लेकर रुमेली धर तक को सिन्हा ने उच्च कोचिंग देने की कोशिश की और भारत के लिए उन्हें तैयार किया।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

तारक देश प्रेम आजाद, गुरचरण सिंह, रमाकांत आचरेकर और सुनीता शर्मा के बाद द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वाले पांचवें क्रिकेट कोच थे।
 


Cricket Scorecard

Advertisement