Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Tarak sinha

 BCCI expresses grief at demise of coach Tarak Sinha
Image Source: Google

BCCI ने मशहूर कोच तारक सिन्हा के निधन पर जताया दुख

By IANS News November 06, 2021 • 18:47 PM View: 517

द्रोणाचार्य अवार्डी और दिल्ली के सॉनेट क्रिकेट क्लब के कोच तारक सिन्हा का 71 साल में शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दुख व्यक्त किया। भारत और दिल्ली क्रिकेट को इतने सारे खिलाड़ी देने वाले 71 साल सिन्हा कुछ समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में उन्हें कई प्रकार की समस्या आने लगी थी। वह एक कुंवारे शख्स थे और उसके परिवार में उसकी बहन और सैकड़ों छात्र थे।

बीसीसीआई ने कहा, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्रसिद्ध और सम्मानित कोच श्री तारक सिन्हा के निधन पर दुख व्यक्त करता है। वे सॉनेट क्रिकेट क्लब के संस्थापक रहे, जिसने अंतर्राष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों की एक लंबी लाइन तैयार की। उन्होंने शनिवार को आखिरी सांस ली।

Related Cricket News on Tarak sinha