M S Dhoni ()
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.) । भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वन डे में मैदान पर उतरते ही एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर लिया। यह धोनी का 250वां अंतरराष्ट्रीय वन डे है और वह इतने मैच खेलने वाले भारत के पहले तथा दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गये हैं।
धोनी से पहले दुनिया के सिर्फ तीन विकेटकीपर कुमार संगकारा (श्रीलंका), मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका) और एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) ही 250 वन डे मैच खेलने की उपलब्धि को हासिल कर पाए है।
धोनी अपनी कप्तानी में इस मैच को जीतकर टीम इंडिया को 2-1 की अपराजेय बढ़त दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।