भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (2 नवंबर) को ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप टूर्नामेंट (ACC Rising Stars Asia Cup 2026) के लिए इंडिया टीम का ऐलान कर गिया गया है। तिलक वर्मा (Tilak Varma) को 19 नवंबर से दोहा में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
दुनिया के नंबर 1 टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, युवा वैभव सूर्यवंशी और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रभसिमरन सिंह टॉप ऑर्डर का हिस्सा हैं। कुमार कुशाग्र, जिन्हें हाल ही में कुछ समय के लिए भारतीय टी-20 टीम में शामिल किया गया था, इस टीम में रिज़र्व विकेटकीपर हैं। टूर्नामेंट के लिए रजत पाटीदार उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि रिंकू सिंह मिडल ऑर्डर में भूमिका निभाएंगे।
पिछले साल यह टूर्नामेंट दोहा में टी-20 फॉर्मेट में टूर्नामेंट खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। 2025 की टीम से केवल सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे और हर्ष दुबे को ही बरकरार रखा गया है। इस साल का टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा। इंडिया ए के लिए अरशद खान और प्रिंस यादव अन्य प्रमुख तेज गेंदबाजी विकल्प हैं, जबकि सिलेक्टर्स ने स्पिन विभाग को संख्या के लिहाज से मजबूत करने का फैसला किया है। दुबे के अलावा, सिलेक्टर्स ने शाहबाज अहमद, विपराज निगम और तनुष कोटियन को भी चुना है।
News India A squad for upcoming ACC Rising Stars Asia Cup announced More details https://t.co/JRdPQ31UPA #RisingStarsAsiaCup https://t.co/4k2vJAE4kh
— BCCI (@BCCI) November 2, 2026