टेस्ट सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम घोषित, जोरजी की वापसी, नॉर्त्जे भी टीम में शामिल (टेस्ट सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम घोषित, जोरजी की वापसी, नॉर्त्जे भी टीम में शामिल)
साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट मुकाबलों सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज टोनी डी जोरजी की वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे को भी 15 सदस्यीय खेमे में शामिल किया गया है।
हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण जोरजी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे, जिसे साउथ अफ्रीका ने 2-1 से अपने नाम किया था, लेकिन अब पूरी तरह से फिट होकर टीम में वापस लौटे हैं।
वहीं, एनरिक नॉर्त्जे को भी बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। नॉर्त्जे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी, जिसके कारण वे पहली पारी में सिर्फ 3.3 ओवर ही गेंदबाजी कर सके। इसके बाद नॉर्त्जे दूसरी पारी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे।