एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और गुजरात का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे। राज्य सरकार ने पदक विजेताओं और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों समेत कुल 18 एथलीट्स को 9.27 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि गुजरात के युवा खिलाड़ियों ने अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराया है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारतीय पुरुष क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 66-66 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर मिले, जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की राधा यादव को 66 लाख रुपए का चेक सौंपा गया।