England beat Australia by 28 runs in first t20i (Twitter)
बर्मिघम, 28 जून (CRICKETNMORE)| आदिल रशीद (3/27) और क्रिस जॉर्डन (3/42) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने बुधवार देर रात खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया को उसके दिए लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और 28 रनों से जीत हासिल की। एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए, जिसे आस्ट्रेलिया हासिल नहीं कर पाई और उसकी पारी 193 रनों पर ही सिमट गई।
इंग्लैंड ने अपने सलामी बल्लेबाजों जेसन रॉय (44) और जोस बटलर (61) बेहतरीन 95 रनों की शानदार साझेदारी के दम पर पारी की मजबूत शुरुआत की। यहां बटलर के रूप में टीम का पहला विकेट गिरा। उन्हें मिशेल स्वेपसन ने पवेलियन भेजा।
देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर