भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गंभीर ने अपने प्यारे पालतू कुत्ते को खो दिया है और इस बुरी खबर को उन्होंने खुद साझा किया है। अपना दुख व्यक्त करते हुए गंभीर ने अपने पालतू कुत्ते के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और इमोशनल मैसेज भी लिखा।
गंभीर ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से अपने कुत्ते की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "घर वापस आना पहले जैसा कभी नहीं होगा! अलविदा मेरे प्रिय।"
Coming back home will never be the same! Farewell my dear pic.twitter.com/UErFZA5Qte
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 10, 2024
गंभीर के इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस भी दुख प्रकट करते हुए कमेंट कर रहे हैं। गंभीर का कुत्तों से काफी प्यार रहा है और वो अक्सर अपने कुत्तों की तस्वीरें अपने घऱ पर बच्चों के साथ खेलते हुए पोस्ट करते हैं। नवंबर 2023 में, गंभीर ने अपने 3 कुत्तों के साथ अपनी बेटी की तस्वीर पोस्ट की थी लेकिन अब उनमें से एक को उन्होंने खो दिया है।