Advertisement

मुंबई के पूर्व रणजी खिलाड़ी रंजन बेंदूर का निधन

मुंबई, 5 अप्रैल | मुंबई के पूर्व रणजी खिलाड़ी रंजन बेंदूर का 66 साल की उम्र में सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो डाट काम के मुताबिक, बेंदूर मुंबई क्रिकेट संघ की अंडर-19 टीम

Advertisement
Former Mumbai Ranji player Ranjan Baindoor passes away
Former Mumbai Ranji player Ranjan Baindoor passes away ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Apr 06, 2016 • 12:18 AM

मुंबई, 5 अप्रैल | मुंबई के पूर्व रणजी खिलाड़ी रंजन बेंदूर का 66 साल की उम्र में सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो डाट काम के मुताबिक, बेंदूर मुंबई क्रिकेट संघ की अंडर-19 टीम की चयन समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने टाटा स्टील कंपनी में भी काम किया था जिससे वह पिछले साल ही सेवानिवृत्त हुए थे। 

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
April 06, 2016 • 12:18 AM

बेंदूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गवास्कर के नेतृत्व में साल 1983-84 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अपने एक दशक के करियर में 16 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें 19.75 की औसत से 316 रन बनाए थे। उनके नाम दो अर्धशतक भी हैं। दोनों अर्धशतक उन्होंने 1984 रणजी सेमीफाइनल में हरियाणा के खिलाफ लगाए थे। 

Trending

उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 96 रनों की पारी खेली थी जोकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। इसी मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 86 रनों की पारी खेली थी। 

उन्होंने अपने करियर में 20 विकेट भी लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 32 रन देकर चार विकेट था। 

मुंबई की सीनियर टीम और अंडर-23 चयन समिति के सदस्य और उनकी टीम के पूर्व साथी रवि ठक्कर ने उनके निधन पर कहा, "वह मेरे अच्छे दोस्त थे। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे।" 

एजेंसी

Advertisement

TAGS
Advertisement