इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर अपनी फ्रेंचाईजी को अनफॉलो कर दिया है। सोमवार, 29 जुलाई को वाशिंगटन फ्रीडम के साथ मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2024 जीतने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने ये कदम उठाया।
हालांकि, अभी तक इस बारे में पता नहीं चल सका है कि मैक्सवेल पहले फ्रैंचाइज़ी को फॉलो कर रहे थे या नहीं, लेकिन कई फैंस और RCB फैन हैंडल एक्स पर ये दावा कर रहे हैं। मैक्सवेल का ये कदम उस समय आया है जब BCCI के साथ IPL मालिकों की बहुप्रतीक्षित बैठक भी मंगलवार, 30 जुलाई को मुंबई में होने वाली है। बैठक में टीमों द्वारा रिटेंशन की संख्या पर स्पष्टता मिलने की उम्मीद है।
ग्लेन मैक्सवेल को IPL 2021 से पहले RCB ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और अगले साल उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। उन्हें 2023 और 2024 में भी इतनी ही राशि मिली। हालांकि, पिछले सीज़न में उनके प्रदर्शन में भारी गिरावट देखी गई जिसमें उन्होंने 10 मैचों में 5.78 की औसत और 120.93 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट के बीच में ही मानसिक रूप से बेहतर स्थिति में आने के लिए स्वैच्छिक ब्रेक लिया, लेकिन प्ले-ऑफ से पहले वापसी पर एक बार फिर असफल रहे।
End Of Glenn Maxwell In RCB?#IPL2025 Auction?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#IPLAuction #RCB #GlennMaxwell pic.twitter.com/tkA5o9DM1V
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) July 30, 2024