india probable playing xi vs england in first t20i (Twitter)
2 जुलाई,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा मंगलवार से शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज से शुरू हो रहा है। दोनों टीमें ओल्डट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले टी-20 मैच से सीरीज का आगाज करेंगी। भारत के लिए यह दौरा काफी मुश्किल माना जा रहा है ऐसे में उसकी कोशिश पहले मैच में जीत हासिल कर दौरे की सकारात्मक शुरुआत करने की होगी।
दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है। भारत ने हाल ही में आयरलैंड को दो टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से मात दी थी तो वहीं इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 5-0 से हराया था।
देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर