दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने खेली टी20 की सबसे बड़ी पारी, पीछे छूटा क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड (दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने खेली टी20 की सबसे बड़ी पारी, पीछे छूटा क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड)
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने ब्लोमफोंटेन में सीएसए टी20 चैलेंज में टाइटन्स के लिए खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ मात्र 79 गेंदों पर 188 रन की नाबाद पारी खेली। प्रीटोरियस सिर्फ 12 रन से अपना दोहरा शतक चूक गए, लेकिन 13 साल पुराना क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। अब टी20 की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी प्रीटोरियस के नाम दर्ज हो गई है।
क्रिस गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेली थी। 66 गेंदों की इस पारी में गेल ने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे।