Advertisement

कप्तान धोनी ने 1250 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई

आगरा, 19 अगस्त | टीम इंडिया की वन डे और टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को 1250 फुट की ऊंचाई से पहली छलांग लगाई। आगरा के पैरा ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में प्रशिक्षण ले रहे धोनी

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma August 19, 2015 • 08:01 AM
MS Dhoni completes first para jump
MS Dhoni completes first para jump ()
Advertisement

आगरा, 19 अगस्त | टीम इंडिया की वन डे और टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को 1250 फुट की ऊंचाई से पहली छलांग लगाई। आगरा के पैरा ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में प्रशिक्षण ले रहे धोनी बुधवार सुबह करीब सात बजे 1250 फुट की ऊंचाई से पैराशूट से कूदे। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, धोनी की पहली छलांग सफल रही। अब उन्हें चार बार और पैराजंपिग करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें पैराजंपर का सर्टिफिकेट मिल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि एमएस धोनी बीते 13 दिनों से आगरा के पैरा ट्रेनिंग स्कूल में पैरा जंपर बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। बीते दो दिनों से खराब मौसम के कारण धोनी की छलांग टल रही थी।

Trending


अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे उनकी छलांग प्रस्तावित थी, लेकिन पहले मौसम का जायजा लिया गया। शुरुआत में एएन 32 विमान मलपुरा स्थित ड्रॉपिंग जोन में पहुंचा। हवा के दबाव की जांच के लिए वहां पहले एक-एक कर दो पैराजंपर कूदे।

इसके बाद एएन 32 ने दोबारा चक्कर लगाया और धोनी ने छलांग लगाई। पैराशूट बांधकर कूदे धोनी सफलतापूर्वक जमीन पर उतर गए। एहतियात के तौर पर धोनी के पीछे एक-एक कर पांच और जंपरों ने भी छलांग लगाई।

(आईएएनएस)


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS