IPL 2022 Mega Auction,List Of Retained Players: आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है, जिसमें कुल 590 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। दो नई फ्रेंचाइजी आने के बाद टीमों की कुल संख्या 10 हो गई है,चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स। 11 साल बाद आईपीएल में टीमों की संख्या आठ के बजाए 10 हुई है, ऐसे में ऑक्शन काफी रोमांचक होगा।
आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल ने मेगा ऑक्शन से पहले ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम बनाया था। जिसमें ज्यादा से ज्यादा तीन भारतीय, दो विदेशी खिलाड़ी और दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती थी। दो नई टीमों ने भी ड्रॉफ्ट के जरिए 3-3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। सभी 10 टीमों ने कुल मिलाकर 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)