IPL 2026: CSK पर रोमांचक जीत से SRH ने पॉइंट्स टेबल में किया उलटफेर, इन खिलाड़ियों का ऑरेंज-पर्पल कै (Image Source: BCCI)
IPL 2026 Points Table Update After SRH vs CSK:सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार (18 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रन औऱ हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए।
जवाब में चेन्नई की टीम 8 विकेट गवाकर 184 रन ही बना सकी। जिसमें मैथ्यू शॉर्ट ने 30 गेंदों में 34 रन और आयुष म्हात्रे ने 13 गेंदों में 30 रन, सरफराज खान ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए। हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए ईशान मलिंगा ने 3 विकेट लिए।