मुंबई इंडियंस ने कोचिंग सेटअप काे दिया नया लुक, पोलार्ड के बाद उथप्पा, मैक्लेनेघन, दिलीप और कुलकर्णी की एंट्री (मुंबई इंडियंस ने कोचिंग सेटअप काे दिया नया लुक, पोलार्ड के बाद उथप्पा, मैक्लेनेघन, दिलीप और कुलकर्णी की एंट्री )
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शुक्रवार को आईपीएल 2027 के लिए रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, मिशेल मैक्लेनेघन को गेंदबाजी कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
रॉबिन उथप्पा, मिशेल मैक्लेनेघन और धवल कुलकर्णी पूर्व में मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक खेल चुके हैं।
मिशेल मैक्लेनेघन का गेंदबाजी कोच के रूप में स्वागत करते हुए एमआई ने एक्स पर लिखा, "हमें मिच वापस मिल गया। एक फैन फेवरेट जिसने अपनी एमआई का बैज पहना और एमआई स्पिरिट को दिखाया। घर में स्वागत है, मिशेल मैक्लेनाघन।"