India And India A Squad Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज (NZ vs IND ODI Series) खेली जाएगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI ने मोहम्मद सिराज और नितीश कुमार रेड्डी से भी जुड़ी नई अपडेट दी है।
प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर: प्रसिद्ध हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं। उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर थी, लेकिन अब उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनके मैदान पर खेलने के लिए जरूरी फिटनेस और गेंदबाजी का वर्कलोड हासिल करने में अभी और समय लगेगा।
प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ेंगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें रिटर्न टू प्ले (RTP) असेसमेंट पास करना होगा। इससे उन्हें मैच प्रैक्टिस करने और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा। BCCI प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज तक पूरी तरह फिट देखना चाहती है।