Azmatullah Omarzai Video: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई (Azmatullah Omarzai) ने बीते गुरुवार, 29 अक्टूबर को शारजाह में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले (AFG vs ZIM 2nd T20) में शानदार शतकीय पारी खेली। इसी बीच उन्होंने जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ब्रैंड इवांस (Brad Evans) को आड़े हाथ लिया। ओमरज़ाई ने इवांस के एक ओवर में चौके-छक्के की बरसात की और पूरे 27 रन ठोके।
इवांस के काल बने ओमरज़ाई: ये घटना अफगानिस्तान की पारी के 17वें ओवर में घटी। ब्रैंड इवांस जिम्बाब्वे के लिए अपने कोटे का आखिरी ओवर करने आए थे। अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई मैदान पर काफी समय बिता चुके थे और पूरी तरह सेट थे। ऐसे में उन्होंने इवांस को पहली गेंद से टारगेट करने का फैसला किया।
उन्होंने ब्रैंड इवांस को पहली ही गेंद पर बैकवर्ड स्क्वाड लेग के ऊपर से छक्का मारा और फिर अगली गेंद पर डीप मिड विकेट की तरफ छक्का लगाया। इसके बाद ओमरज़ाई ने अपनी क्लास दिखाई और डीप एक्स्ट्रा कवर की तरफ गेप में चौका लगाया। वो यहां पर ही नहीं रुके। उन्होंने चौथी गेंद पर डीप मिड विकेट की तरफ छक्का और फिर पांचवीं गेंद पर थर्ड मैन के फील्डर के ऊपर से चौका लगाया।