Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत की अंडर-19 टीम के 5 स्टार क्रिकेटर, जिन्हें IPL 2022 मेगा ऑक्शन में मिल सकती है मोटी रकम

पिछले कुछ सालों में भारत के अंडर-19 क्रिकेटरों को आईपीएल की ऑक्शन में अच्छा पैसा मिला है और यह इस बार भी अलग नहीं होगा, जब 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन की जाएगी। कैरेबियन में चल रहे अंडर-19

IANS News
By IANS News January 26, 2022 • 21:01 PM
भारत की अंडर-19 टीम के 5 स्टार क्रिकेटर, जिन्हें IPL 2022 मेगा ऑक्शन में मिल सकती है मोटी रकम
भारत की अंडर-19 टीम के 5 स्टार क्रिकेटर, जिन्हें IPL 2022 मेगा ऑक्शन में मिल सकती है मोटी रकम (Image Source: Raj Bawa)
Advertisement

पिछले कुछ सालों में भारत के अंडर-19 क्रिकेटरों को आईपीएल की ऑक्शन में अच्छा पैसा मिला है और यह इस बार भी अलग नहीं होगा, जब 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन की जाएगी।

कैरेबियन में चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन न केवल उन्हें सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में मदद करेगा, बल्कि इस लीग में उनको काफी पैसा और नाम बनाने का मौका मिलेगा।

Trending


आईपीएल देखते हुए बड़ी हुई मौजूदा पीढ़ी के खिलाड़ियों की एक निगाहें ऑक्शन पर तो दूसरी अंडर-19 वर्ल्ड कप पर होगी।

हालांकि, यह हमेशा ऐसा नहीं था। 2008 में तत्कालीन अंडर-19 कप्तान विराट कोहली और उनके साथी रवींद्र जडेजा ने ड्राफ्ट सिस्टम के माध्यम से क्रमश: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स में जगह बनाई थी। वे खिलाड़ी ऑक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे और स्वाभाविक रूप से उनको पैसा सीमित रूप से दिया गया था।

वर्षों से नियम बदल गए और भारतीय युवा खिलाड़ियों को ऑक्शन में भाग लेने की अनुमति दी गई और तब से उन्हें अच्छा पैसा मिला और उनका जीवन हमेशा के लिए बदल गया।

ये अंडर-19 क्रिकेटर्स पहले सीजन से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं या नहीं भी कर सकते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी उन्हें लंबी अवधि के निवेश की संभावनाओं के रूप में देख सकते हैं। इस साल की ऑक्शन भी आखिरी आईपीएल मेगा ऑक्शन होने की संभावना है, इसलिए मालिक/अधिकारी इन प्रतिभाओं को तुलनात्मक रूप से कम राशि पर खरीदना चाहेंगे और भविष्य में उनसे उपयोगी परिणाम प्राप्त करेंगे।

विराट कोहली, रवींद्र जडेजा (2008), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल (2010), उन्मुक्त चंद, हनुमा विहारी (2012), कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (2014), ईशान किशन, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर (2016) , पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल (2018) रवि बिश्नोई, यशस्वी जायसवाल, कार्तिक त्यागी (2020) और कई अन्य खिलाड़ियों ने अंडर 19-वल्र्ड कप के विभिन्न संस्करणों में भाग लेने के बाद भारत के लिए इसे बड़ा बनाया है या आईपीएल स्टार बन गए हैं।

इसी तरह, आईपीएल 2022 की ऑक्शन भी कई युवाओं के जीवन को बदल देगी और नकदी से भरपूर लीग उन्हें दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगी।

इस लिस्ट में हम पांच भारतीय अंडर-19 खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें 12 और 13 फरवरी को होने वाली मेगा ऑक्शन के दौरान अच्छी डील मिल सकती है।

1. हरनूर सिंह : हरनूर इस साल की भारत अंडर-19 टीम की सबसे होनहार प्रतिभाओं में से एक है। वह टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं और उन्होंने हाल ही में खेले गए मैत्री मैचों और अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी कुछ शानदार पारियां खेली हैं।

चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के भारत के दूसरे मैच में, वह 88 रनों की पारी के साथ उनके सर्वोच्च रन स्कोरर थे। हरनूर निश्चित रूप से वहां के युवा बल्लेबाजों में से एक होगा, जिसके लिए आईपीएल टीमें बोली लगा सकती हैं।

2. अंगक्रिश रघुवंशी : सलामी बल्लेबाज अंगक्रिश बेहद भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ मैच में 79 रन बनाए और इसके बाद युगांडा के खिलाफ एक शतक (120 रन पर 144) बनाया। इसलिए, वह निश्चित रूप से ऑक्शन में सबसे अधिक मांग वाले नामों में से एक होंगे।


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement