Pallekele: T20 World Cup 2026-England vs Pakistan (Image Source: IANS)
T20 World Cup: इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को पाकिस्तान को 2 विकेट से हराते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है।
सुपर-8 राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान से मिले 165 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 19.1 ओवर में चेज कर लिया। टीम की तरफ से कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया।
ब्रूक ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में इंग्लिश कप्तान ने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, विल जैक्स ने 23 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया।