Advertisement

इशांत शर्मा ने भारत की मशहूर महिला बॉस्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से करी सगाई

19 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)।भारत के स्टार तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की सगाई भारतीय महिला बॉस्केटबॉल टीम की खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से रविवार हो गई है।  आपको बता दें कि भारत के लिए महिला बॉस्केटबॉल टीम में रहकर प्रतिमा सिंह

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma June 19, 2016 • 20:15 PM
इशांत शर्मा ने भारत की मशहूर महिला बॉस्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से करी स
इशांत शर्मा ने भारत की मशहूर महिला बॉस्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से करी स ()
Advertisement

19 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)।भारत के स्टार तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की सगाई भारतीय महिला बॉस्केटबॉल टीम की खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से रविवार हो गई है।  आपको बता दें कि भारत के लिए महिला बॉस्केटबॉल टीम में रहकर प्रतिमा सिंह ने बहुत सी नैशनल और इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत के लिए बेस्ट प्लेयर का खिताब भी जीत चुकी हैं। सगाई के मौके पर दोनों तरफ के परिवार मौजूद थे। यानि टीम इंडिया का एक और मेंबर जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाला है।

आपको बता दे कि प्रतिमा सिंह की बहन आकांक्षा सिंह भी भारत की मशहूर बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हैं। इसके अलावा प्रतिमा सिंह को एक ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में मोस्ट ग्लैमरस स्पोर्ट्स वुमन का खिताब भी मिल चुका है औऱ सीथ ही फीबा एशिया बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिमा सिंह के नाम गोल्ड भी दर्ज है।

Trending


इशांत शर्मा के फैन्स के द्वारा यह फोटो फेसबुक पर शेयर की गई - देखें यहां►

रोहित शर्मा ने दी बधाई

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने ही अंदाज़ में ईशांत को बधाई दी। रोहित ने उन्हें सगाई की बधाई देते हुए कहा कि ईशांत इस मौके पर तो बाल कटवा ही सकता था।