इंडियन प्रीमियर लीग ()
अप्रैल 17, नई दिल्ली (Cricketnmore): श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा घुटनों में चोट लगने की वजह से आईपीएल-2016 में नहीं खेल पाएंगे। इसकी पुष्टि मुंबई इंडियंस के मेडिकल टीम ने करी। हालांकि मलिंगा शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सत्र में हिस्सा लिए थे जिससे उनके मैच में खेलने की अटकलें थी।
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम के मुताबिक मलिंगा अगले चार महीने तक कोई भी मैच नही खेल पाएंगे। आईपीएल के अलावा मलिंगा श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होने वाले दौरे और कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी हिस्सा नही ले पाएंगे।
हालांकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के डॉक्टर्स शुक्रवार को मलिंगा के रिपोर्ट्स के आधार पर ये तय करेंगे कि मलिंगा कब तक मैच नही खेल पाएंगे। मलिंगा के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ सकती है क्योंकि आईपीएल में मलिंगा एक बेहतरीन गेंदबाज के तौर पर अपने आप को साबित कर चुके हैं। अब देखना होगा कि मुंबई इंडियंस मलिंगा के बदले किस गेंदबाज को टीम में शामिल करती है।
कुमार प्रिंस मुखर्जी/CRICKETNMORE