Cricket Image for Life Story Of Mumbai Indians Player Kumar Kartikeya Ipl 2022 (kumar kartikeya IPL)
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कुमार कार्तिकेय ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में काफी प्रभावित किया। कुमार कार्तिकेय ने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट झटका और MI को मिली सीजन की पहली जीत में अहम योगदान निभाया। कुमार कार्तिकेय का जीवन संघर्षों से भरा हुआ रहा है। कुमार कार्तिकेय की लाइफ में एक पल ऐसा भी आया था जब उन्होंने क्रिकेट छोड़ने तक का मन बना लिया था।
कुमार कार्तिकेय के पिता श्यामनाथ सिंह पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। मीडिया से मुखातिब होते हुए बीते दिनों उन्होंने एक भावुक कर देने वाला किस्सा शेयर किया था। कुमार कार्तिकेय के पिता श्यामनाथ ने बताया कि कैसे जब वो अपने बेटे के लिए क्रिकेट किट लेने गए थे तब उन्हें बेइज्जत होना पड़ा था।

