Jos Buttler Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 05 मार्च को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Semi-Final) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के दिग्गज़ बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 वर्षीय जोस बटलर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 42 मैचों की 41 पारियों में 1075 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 98 चौके और 44 छक्के लगाए।
यहां से जोस अब भारत के खिलाफ सेमीफाइनल-2 में अपनी पारी के दौरान दो चौके लगाते हैं तो वो इस टूर्नामेंट में अपने 100 चौके पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये कारनामा करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन जाएंगे। बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ पांच ही खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है।