Advertisement
Advertisement
Advertisement

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बने पिता,घर में आयी 'नन्हीं परी'

क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट वर्ल्ड कप से एक हफ्ते पहले भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज एक नन्हीं परी के पिता बन गए। उनकी पत्नी साक्षी ने गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल

Advertisement
Mahendra Singh Dhoni Becomes Father of a Baby Girl
Mahendra Singh Dhoni Becomes Father of a Baby Girl ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Feb 11, 2015 • 12:23 AM

6 फरवरी/गुड़गांव (CRICKETNMORE) । क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट वर्ल्ड कप से एक हफ्ते पहले भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज एक नन्हीं परी के पिता बन गए। उनकी पत्नी साक्षी ने गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में आज शाम करीब चार बजे बेटी को जन्म दिया। 33 साल के कप्तान कूल धोनी की पहली संतान हैं। एमएस धोनी और साक्षी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। 

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
February 11, 2015 • 12:23 AM

धोनी के परिवार से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि बच्चे का वजन 2.5 किलो के आसपास है और मां और बच्चे दोनों की हालत ठीक है। परिवार के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप की तैयारियां कर रहे धोनी तक यह खुशखबरी पहुंचा दी गई है। धोनी के मात-पिता और परिवार के अन्य लोग सुबह से ही फोर्टिस अस्पताल में मौजूद थे।

Trending

बच्ची का जन्म मार्च में होना था लेकिन समय से एक महीने पहले ही साक्षी ने बच्ची को जन्म दिया। शायद धोनी की बेटी भी वर्ल्ड कप की शुरूआत मिस नहीं करना चाहती थी। 

(Team Cricketnmore)

 

Advertisement

TAGS
Advertisement