राइजिंग स्टार्स एशिया कप: इकराम अलीखिल को मिली अफगानिस्तान ए टीम की कमान (राइजिंग स्टार्स एशिया कप: इकराम अलीखिल को मिली अफगानिस्तान ए टीम की कमान)
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में विकेटकीपर-बल्लेबाज इकराम अलीखिल 'अफगानिस्तान ए' टीम की कमान संभालेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) की राष्ट्रीय चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें तीन रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक दोहा (कतर) में खेला जाएगा।
तीन टेस्ट और 33 वनडे मैच खेल चुके इकराम अलीखिल ऐसी टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें एजाज अहमदजई, एएम गजनफर, दरवेश रसूली, हसन ईसाखिल, कैस अहमद और बिलाल सामी जैसे कई जाने-माने खिलाड़ी शामिल हैं।
तेज गेंदबाज सामी हाल ही में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई वनडे ट्राई-सीरीज का हिस्सा थे। चयनकर्ताओं ने अहमदजई को भी टीम में जगह दी है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।