Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच नियुक्त किए गए मास्कारेनहास

इंग्लैंड और हैम्पशायर के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी दमित्री मास्कारेनहास को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

Advertisement
Mascarenhas appointed New Zealand bowling coach
Mascarenhas appointed New Zealand bowling coach ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Jun 07, 2015 • 07:16 AM

वेलिंग्टन, 7 जून (आईएएनएस) इंग्लैंड और हैम्पशायर के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी दमित्री मास्कारेनहास को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वर्ष 2007 से 2009 के बीच इंग्लैंड के लिए 34 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले मास्कारेनहास की नियुक्ति पूर्णकालिक आधार पर हुई है। इंग्लैंड दौरे पर मास्कारेनहास अनियमित कोच के तौर पर यह भूमिका पहले से निभा रहे हैं।

मास्कारेनहास इस पद पर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बांड का स्थान लेंगे, जिन्होंने इस साल आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में आयोजित विश्व कप के बाद यह पद त्याग दिया था।

क्रिकेट न्यूजीलैंड ने कहा है कि मास्कारेनहास की नियुक्ति दो साल के लिए हुई है। टीम प्रबंधन से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद मास्कारेनहास की नियुक्ति को हरी झंडी दी गई।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
June 07, 2015 • 07:16 AM

Trending

Advertisement

TAGS
Advertisement