मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने क्रिकेट पाकिस्तान के एक वीडियो में टी 20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम के बारे में विस्तार से बातचीत की। इस चर्चा के दौरान, एंकर ने मोहम्मद हफीज को टीम इंडिया के बारे में उनकी 'लाडला' वाले कमेंट की याद दिलाई और हफीज से इस कमेंट पर स्पष्टिकरण देने का आग्रह किया। जिसके जवाब में हफीज अपने बयान पर कायम रहे और उन्होंने उसके पीछे का कारण भी बताया।
हफीज ने कहा, 'अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो क्रिकेट एक खूबसूरत खेल है और हर टीम इस खेल को खूबसूरती से खेलती है। हर टीम के खेलने की अपनी शैली है, लेकिन हम सभी जानते हैं कि जब भारत की बात आती है, तो लोग कई चीजों पर उनके बारे में चुप रहते हैं। यह लगभग ऐसा है जैसे आप भारत की आलोचना ही नहीं कर सकते।'
हफीज ने आगे कहा, 'आपको हमेशा रचनात्मक आलोचना का सामना करना चाहिए। मैं हमेशा पक्षपातपूर्ण राय के खिलाफ रहा हूं और किसी के खिलाफ पर्सनल नहीं गया। कई बार कुछ लोग सोचते हैं कि उन्हें किसी भी बात पर सलाह की जरूरत नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए। आपको सलाह और मार्गदर्शन के लिए हमेशा खुला रहना चाहिए। मैं हमेशा अपने बयानों के प्रति ईमानदार रहा हूं और इस खेल से मैंने जो कुछ सीखा है उसके बारे में बात करता हूं।'
Laadla pic.twitter.com/V48JqojFmc
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) September 2, 2022